बिल्हा ।। विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा मंडल के वार्ड क्रमांक 5 बिल्हा में आयोजित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर) मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरम लाल कौशिक, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सशक्त तथा सुगठित बनाना है। हम सब अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करें और अधिकतम लोगों को मतदाता सूची से जोड़ें, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और भी मजबूत हों। क्रेडा अक्षय ऊर्जा के अध्यक्ष भूपेंद्र सावनी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर बूथ के हिसाब से कार्य विभाजन कर समय सीमा में कार्य को संपन्न कर अपने मतदाताओं के नाम को जोड़ने संशोधन के कार्य को संपन्न करे।

जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है उन्हें सिर्फ मतदाता सूची की कापी देना है उसके बाद वालो को ग्यारह में से एक कागजात देना है।दिसंबर 2004 के बाद जन्मदिन वालों को माता पिता से संबंधित एक कागजात साथ में जमा करना है। कार्यशाला के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के पंजीयन, नाम संशोधन, स्थानांतरण एवं सुधार संबंधी विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर बृजभूषण वर्मा,जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, नगरपंचायत अध्यक्षा वंदना जेन्द्रे,पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा सहित मंडल अध्यक्ष उमाशंकर कश्यप, महामंत्री छोटे लाल शर्मा, घनश्याम कौशिक, रमेश पांडेय ,राजेश शर्मा ,मनोज वर्मा,मोहन ढोरिया,शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बी.एल.ए.-2, सहित कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

